भोरे प्रखंड क्षेत्र के बसदेवा उत्तर टोला में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इस पंडाल के कलाकारी में वहां के स्थानीय नवयुवक दलों के युवाओं का सराहनीय योगदान रहा है। कई दिनों से युवा उस पंडाल के स्वरूप को देने में लगे हुए हैं। बसदेवा उत्तर टोला के तत्वाधान में पुणे के प्रसिद्ध त्रि मंदिर के स्वरूप में निर्मित भव्य पंडाल आकर्षण बनेगा।