मंगलवार शाम 4 बजे रेलवे पीआरओ ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए कानपुर सेंट्रल और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी और इटारसी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेगी।