बीना: अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका का अभियान जारी, सर्वोदय चौराहे से भी हटाया गया अतिक्रमण
Bina, Sagar | Apr 5, 2025 यातायात को व्यवस्थित करने के उद्देश्य नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम जारी है। जहां कुछ दिनों पहले गांधी चौराहा स्टेशन रोड महावीर चौक झांसी फाटक ओवर ब्रिज से राजस्व नगर पालिका एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अतिक्रमण हटाया गया था। तो वही शनिवार करीब 2:00 से सर्वोदय चौराहा से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।