श्री बंशीधर नगर के जतपुरा गांव के आईटीबीपी हवलदार लक्ष्मी नारायण शुक्ल का शनिवार की दोपहर करीब 2बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बांकी नदी के तट पर हुए अंतिम संस्कार में मुखाग्नि उनके छोटे भाई रूपेश नारायण शुक्ल ने दी। बताया गया कि हवलदार लक्ष्मी नारायण शुक्ल की शुक्रवार को दर्दनाक मौत हो गई थी। गढ़वा रोड–चोपन रेलखंड पर पाल्हे खुर्द गां