केशकाल: बहिगांव के पास चलती ट्रक के पीछे चक्के में अचानक लगी आग, केशकाल पुलिस ने दमकल वाहन से आग पर पाया काबू
बुधवार को केशकाल थाना से मिली जानकारी अनुसार बीती रात लोहे गिट्टी से भरी ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी तभी NH-30 बहीगांव के पास अचानक ट्रक के पिछले चक्के में आग लग गई। सूचना पर स्थानीय लोगों और दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के कारण एनएच 30 पर कुछ देर यातायात प्रभावित हुआ है। लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।