गोंडा: सदाशिव बाजार में भीड़ ने एक व्यक्ति को चोर समझकर पकड़ा, पुलिस जांच में निकला विक्षिप्त, सौंपा गया परिजनों को
Gonda, Gonda | Sep 10, 2025 इटियाथोक के सदाशिव बाजार में मंगलवार देर रात 11 बजे एक व्यक्ति को लोगों ने चोर समझकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और उसकी पहचान के लिए गोंडा नगर रानी बाजार स्थित श्याम मंदिर के पास रहने वाले परिजनों को बुलाया। परिजनों ने बताया कि वह व्यक्ति विक्षिप्त है और गलती से यहां भटककर आ गया। पुलिस ने स्थिति स्पष्ट होने पर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।