सैदपुर थाना क्षेत्र के बासुपुर में शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डम्फर सवारी ले जा रहे टेम्पो से जा टकराया। इस दुर्घटना में टेम्पो चालक उमाशंकर सोनकर के अलावा उसमें सवार 38 वर्षीया साधना शर्मा और उनकी बेटी 16 वर्षीया खुशी शर्मा को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद वहाँ से गुजर रहे समाजसेवी राजकुमार यादव ने घायलों को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा।