चक्रधरपुर: पोड़ाहाट स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में बालक-बालिका अंडर 14, 17 एवं 19 का कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
पोड़ाहाट स्टेडियम में शुक्रवार दिन के करीब 11 बजे प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता बालक- बालिका अंडर 14,17 एवं 19 का कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जहां चक्रधरपुर प्रखंड के कुल 17 विद्यालयों ने हिस्सा लिया।