बस्ती: भानपुर CHC के डॉ. पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी से की शिकायत
Basti, Basti | Feb 10, 2025 भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्ती के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने भानपुर CHC पर तैनात डॉक्टर के रात्रि निवास न करने के मामले को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौपा है।जिसमें उन्होंने बताया कि CHC भानपुर में डॉक्टर रात्रि में CHC पर निवास नहीं करते हैं।दिन में जब ड्यूटी में रहते हैं तो बाहर की दवाइयां लिखते हैं।