उन्नाव: उन्नाव के बनकटा हाफिजाबाद गांव में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी ने व्यक्ति पर ईट से किया जानलेवा हमला, व्यक्ति घायल
Unnao, Unnao | Mar 31, 2026 उन्नाव के बनकटा हाफिजाबाद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने अपनी छत पर बैठे व्यक्ति पर ईट से हमला कर दिया जिसमें व्यक्ति रामस्वरूप पुत्र जगत प्रसाद उम्र करीब 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया,वहीं परिजन घायल व्यक्ति को थाना सदर कोतवाली लेकर पहुंचे जहां पर पुलिस ने घायल व्यक्ति का मेडिकल कराने के लिए उन्नाव जिला अस्पताल भेजा है।