बालाघाट: भटेरा आरओबी निर्माण को मिलेगी जल्द रफ्तार, नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, सेतु विभाग के एसडीओ भी थे मौजूद
शहर के घनी आबादी वाले भटेरा क्षेत्र में प्रस्तावित आरओबी निर्माण कार्य को गति देने के लिए नगर पालिका द्वारा प्रयास तेज कर दिए गए हैं। शुक्रवार 9 जनवरी को नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, पार्षद कारो लिल्हारे, जैनेन्द्र कटरे एवं वार्डवासियों के साथ सेतू संभाग विभाग के एसडीओ अर्जुन सनोडिया की मौजूदगी में निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।