सायला: मोदरान रेलवे स्टेशन पर पुराने क्वार्टर में मिला 8 दिन पुराना शव, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किया अंतिम संस्कार।
Sayla, Jalor | Apr 3, 2024 थाना क्षेत्र के मोदरान रेलवे स्टेशन के पुराने क्वार्टर में खंडहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला।पुलिस के मुताबिक शव 7 से 8 दिन पहले का है। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकलवाया और पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार करवाया।