इंदरगढ़: ग्राम भडौल ट्रैक्टर लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने एसडीओपी एवं थाना प्रभारी का किया सम्मान
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भडोल में 20 जून को खेत की कोठी पर किसान धर्मेंद्र गुर्जर को कट्टे के नोक एवं बंधक बनाकर ट्रैक्टर लूट ले गए थे पुलिस ने 10 दिन के अंदर ट्रैक्टर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा हैग्रामीणों में शनिवार को इंदरगढ़ थाने पहुंचकर सेवड़ा एसडीओपी अजय चानना इंदरगढ़ थाना प्रभारी वैभव गुप्ता साकिर खान आदि का सम्मान किया