चम्पावत: जनपद में तीन दिन फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
चंपावत जनपद के साथ ही प्रदेश के अन्य जनपदों में 19 मई से फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी पूर्वानुमान के तहत जनपद चंपावत के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जनपद में 19, 20 एवं 21 मई को बारिश और ओलावृष्टि के साथ ही आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। जनपद चंपावत में बीते 3 दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है।