अररिया: नगर पंचायत सिसौना में गैस चुल्हा पर खाना बनाने के दौरान एक बालक गैस चुल्हा पर गिरकर झुलसा, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 24, 2024 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिसौना वार्ड संख्या 06 में गैस चुल्हा पर खाना बनाने के दौरान एक बालक गैस चुल्हा पर गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में बालक का इलाज किया जा रहा है. वहीं बालक नगर पंचायत सिसौना निवासी मुन्ना आलम के पुत्र समीर बताएं जा रहे हैं.