चंडी: हसनी पंचायत में मुखिया ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप व पूजा सामग्री का वितरण किया
Chandi, Nalanda | Oct 24, 2025 चंडी प्रखंड के हसनी पंचायत में मुखिया भारत भूषण सिंह उर्फ वीरू ने शुक्रवार की दोपहर दो बजे से सभी छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पंचायत के सभी छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप, नारियल और पूजन सामग्री का वितरण हुआ। इससे छठ व्रतियों में काफी खुशी का माहौल है। सभी व्रतियों ने मुखिया भारत भूषण सिंह उर्फ वीरू को इस नेक कार्य के लिए सराहा