जिला मुख्यालय से सटे बड़खेरा गांव में एक युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव वाहन से नंदी गौ सेवा ने शव को मेडिकल कॉलेज शहडोल शुक्रवार की दोपहर 12 बजे लगभग पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नंदी गौ सेवा की सहायता से शव को समय पर मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जिससे पोस्टमार्टम प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो सकी।