सोमवार को करीब 9:30 बजे रेलवे ओवर ब्रिज से एक युवक ने छलांग लगा दी। ब्रीज से गिरने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, युवक झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के दौरान युवक रेलवे ट्रैक पर गिरा,लेकिन किसी ट्रेन की चपेट में आने से वह बच गया।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।