चकाई: पेटर पहाड़ी मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया छात्र, मौके पर हुई मौत
Chakai, Jamui | Sep 20, 2025 चकाई थाना क्षेत्र के कियाजोरी मुख्य मार्ग पर पेटर पहाड़ी मोड़ के समीप शनिवार को दो बजे तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने एक स्कूली छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालागोजी निवासी पेरू पासवान के पुत्र नीतीश कुमार पासवान के रूप में हुई है, जो सेक्रेड हार्ट मिशन हाई स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर म