चकाई: जमुई को मिले 113 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, चकाई को मिली सबसे अधिक 34 की सौगात
Chakai, Jamui | Sep 19, 2025 जमुई जिले में विधानसभा चुनाव से पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने 113 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की पदस्थापना की है। इनकी नियुक्ति मुख्य रूप से आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर की गई है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को दूर हो। शुक्रवार की शाम 4 बजे पूर्व एमएलसी ने जानकारी दी।