मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
कटघर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं, थाना कटघर के पंडित नगला रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर केशव पुत्र नेमचंद 22 साल का शव पड़ा मिला। बता दें, युवक मूलरूप से टांडा रामपुर का रहने वाला था बीते कुछ महीने से वसंतविहार बलदेवपुरी में नानी के घर रहकर एक्सपोर्ट फैक्ट्री में नौकरी करता था।