जबलपुर: कलेक्टर और निगमायुक्त ने आधी रात रैन बसेरों का जायजा लिया, निराश्रितों के लिए पुख्ता इंतजाम देख जताई संतुष्टि
जबलपुर कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच शहर का कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो, इस मानवीय उद्देश्य के साथ कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने देर रात शहर के विभिन्न रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने न केवल व्यवस्थाओं को परखा, बल्कि वहां ठहरे हुए निराश्रितों से उनका हालचाल भी जाना।