आपको बता दे जनपदअलीगढ़ के खैर क्षेत्र के शिवधाम मोड़ पर स्कूटी स्लिप होने से एक दुखद घटना सामने आई , ट्रेक्टर के नीचे आने से महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई इस घटना में महिला का बेटा बाल-बाल बचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका पुलिसकर्मी की पत्नी बताई जा रही है। परिवार ने पोस्टमार्टम नहीं कराया, पुलिस ने शव को परिवार को सौंप दिया।