नानपारा: नानपारा में ईद पर्व के मद्देनजर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने ईदगाहों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह ने नानपारा ईदगाहों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर विभिन्न धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और शांति समिति के पदाधिकारियों के साथ त्योहारों को लेकर शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की गई।