थांदला: थांदला क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में आदि सेवा पर्व के अंतर्गत ग्राम स्तरीय बैठकों का आयोजन
Thandla, Jhabua | Sep 17, 2025 17 सितम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे जिले सहित थांदला क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आदि सेवा पर्व के अंतर्गत पहले दिन ग्राम स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम विजन डॉक्युमेंट 2030 बनाए जाने एवं आदि सेवा केंद्र चिन्हित किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों सहित, ग्रामवासियों, आदि द्वारा भागीदारी की गई।