जलेसर: बिशनपुर में विद्यालय बंद होने पर गांव के बच्चे 2 किलोमीटर दूर जाकर विद्यालय जाने को मजबूर, आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Jalesar, Etah | Jul 27, 2025 जलेसर विधानसभा क्षेत्र के निधौली कला ब्लॉक की प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर में योगी सरकार द्वारा कराए गए विद्यालय बंद के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार सुबह प्राथमिक विद्यालय में शंख बजा कर जन जागरण किया एवं ग्राम वासियों को एकजुट के लिए अहावांन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।