गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ सीएससी में 2 घंटे तक नहीं कटी पर्चियां मरीजो ने किया हंगामा, एसडीएम के पहुंचने के बाद शांत हुआ मामला
गोविंदगढ़ सीएससी में रविवार को 2 घंटे तक लाइट ना आने के चलते पर्ची ना कटने से मरीज परेशान हुए। इसके साथ ही मरीजों को जांच भी नहीं मिली। मरीजो ने हंगामा कर दिया। हंगामा की जानकारी मिलने की एसडीएम मौके पर पहुंचे और जनरेटर चालू करवाया उसके बाद मामला शांत हुआ।