गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ के बाजार रहे बंद, अंबेडकर पार्क से निकाली रैली, तहसीलदार को सोपा ज्ञापन
देश भर में बुलाए गए भारत बंद का असर गोविंदगढ़ में भी देखने को मिला। एससी एसटी समुदाय के लोगों के द्वारा व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इसके बाद अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए। रैली निकालकर पुराने तहसील पहुंचे। जहां पर तहसीलदार रमेश खटाणा को ज्ञापन सोपा।