धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंजिया स्थित पुआल के टाल में रविवार देर शाम करीब सात बजे अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना घाटशिला अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन पदाधिकारी रामाशीष राम के निर्देश पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।