चौरीचौरा: एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ
सरदार नगर।जे.बी. महाजन महिला महाविद्यालय फुटहवाइनार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को महाविद्यालय के सभागार में समापन हो गया। समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबन्धक ईश्वरचन्द जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना है।