करपी: गौतस्करों ने गौरक्षकों पर हमला कर तीन को किया घायल
Karpi, Arwal | Nov 18, 2025 किंजर थाना क्षेत्र के किंजर कुर्था पथ पर मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे खैराड़ीह गांव के समीप गौरक्षकों की टीम पर गौ तस्करों ने हमला कर दिया। इस हमले में गौ रक्षक दल के तीन लोग घायल हो गए। तीनों की चिकित्सा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किंजर में करवाई गई।