पंचकूला: खुर्शीद अंसारी शिवालिक विकास मंच रायपुर रानी के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, रायपुर रानी में हुई बैठक
शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल द्वारा रायपुर रानी ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आज खुर्शीद अंसारी को रायपुररानी शिवालिक विकास मंच का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। ब्लॉक निवासियों ने एडवोकेट विजय बंसल को अपनी समस्याएं भी बताई। विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि शिवालिक विकास मंच का प्रदेश, ब्लॉक और बूथ स्तर पर विस्तार किया।