गिरिडीह: राजधनवार के कर्माटांड़ निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में हुई मौत, सदर अस्पताल में शव का कराया गया पोस्टमार्टम
राजधनवार के कर्माटांड़ निवासी जुमन मियां की मौत सड़क हादसे में हो गई।शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।जुमन मियां कर्माटांड यात्री शेड के पास अपनी दुकान खोलने के लिए सुबह पैदल जा रहा था।इसी बीच किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से इसकी मौके पर मौत हो गई।धक्का मारने वाले वाहन को उसका चालक लेकर फरार हो गया।पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।