गभाना: नगलाराजू के सचिन ने गुजरात के पहले साउंडिंग राकेट के प्रक्षेपण में अहम योगदान दिया, ग्रामीणों ने पिता को किया सम्मानित
गभाना क्षेत्र के नगला राजू गांव के होनहार युवा सचिन शर्मा ने गुजरात के पहले साउंडिंग रॉकेट के परीक्षण में अहम योगदान देकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 15 मार्च को धोलेरा में हुए इस सफल प्रक्षेपण के बाद गांव में गर्व और उत्साह का माहौल है। सचिन की इस उपलब्धि पर सोमवार को सुबह 10 बजे जखौता स्थित कान्हा ईंट उद्योग पर एक कार्यक्रम में उनके पिता को सम्मानित किया