अररिया: कुंभ स्नान करने गई ओम नगर निवासी महिला खो गई, परिजनों ने थाना में दिया आवेदन
Araria, Araria | Feb 17, 2025 शहर के ओम नगर वार्ड संख्या आठ निवासी नारायण झा की 52 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी कुंभ स्नान करने गई थी जो वहां से कहीं खो गई है. जिसे परिजन के द्वारा काफी खोजबीन की गई. लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद महिला के बेटे फंटूश कुमार झा के द्वारा नगर थाने में आवेदन देकर अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई है.