अररिया: रामपुर कोदरकट्टी चिकनीया पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
Araria, Araria | Feb 17, 2025 अररिया पुणिया मार्ग में रामपुर कोदरकट्टी चिकनीया पुल के समीप सोमवार को सुबह 8 बजे के करीब अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई.