सगमा: सगमा में राम नवमी की पूर्व संध्या पर ऐतिहासिक बाइक जुलूस, भक्ति और उत्साह का दिखा अद्भुत संगम
Sagma, Garhwa | Mar 27, 2026 सगमा राम नवमी के पूर्व पर शुक्रवार 2 बजे प्रखण्ड के बीरबल गांव में श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य और ऐतिहासिक बाइक जुलूस का आयोजन किया गया। इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। सभी भक्त अपने-अपने वाहनों पर भगवा ध्वज लहराते हुए पूरे उत्साह के साथ जुलूस में भाग ले रहे थे। जुलूस गांव स्थित देवी धाम से प्रारंभ होकर बीरबल, बैलिया, बिला