हिलसा: फुलवरिया गांव में कृषि का कार्य करने के दौरान सर्पदंश से एक किसान हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
Hilsa, Nalanda | Jul 16, 2024 चिकसौरा थाना क्षेत्र के कोरामा पंचायत फुलवरिया गांव में कृषि का कार्य करने के दौरान सर्पदंश से किसान घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाकर भर्ती कराया गया। घायल किसान की पहचान फुलवरिया गांव निवासी अमीरक प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र टुनटुन कुमार के रूप में किया गया। चिकित्सक के देखरेख में इलाज चल रहा है।