लटेरी: ग्राम सगड़ा में श्मशान घाट को लेकर लोग परेशान, नहीं मिल रही है मूलभूत सुविधाएं
Lateri, Vidisha | Sep 21, 2024 लटेरी जनपद की ग्राम पंचायत बरखेड़ा घोसी की ग्राम सगड़ा में श्मशान घाट नहीं होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आजादी के 78 साल गुजर जाने के बावजूद भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है खुले आसमान के नीचे लोग अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर है तो वहीं रास्ता भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है