बालूमाथ: फुलबसीया रेलवे कोयला साइडिंग में बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी का गार्ड घायल, रेलवे अधिकारी जाँच में जुटे
सीसीएल की मगध संघमित्रा एरिया द्वारा संचालित बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित मगध कोलियरी के समीप फुलबसीया रेलवे कोयला साइडिंग में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मालगाड़ी की पांच बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं। जिसमें मालगाड़ी में तैनात एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका बालूमाथ CHC में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया