नरोत्तम सिंह पदम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा में चल रहे रोवर्स रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। इस अवसर पर दैनिक उपस्थिति, प्रार्थना, ध्वज शिष्टाचार के बाद समस्त रोवर्स रेंजर्स ने दीक्षा संस्कार लेते हुए सिद्धांत और प्रतिज्ञा को दोहराया। प्रतिभागियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्हें पुरस्कृत किया गया।