कानपुर: नरौना चौराहे पर मांस पकड़े जाने को लेकर डिप्टी CVO डॉ. एस के श्रीवास्तव द्वारा दी गई जानकारी
हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र के नरौना चौराहे पर मांस पकड़े जाने के संबंध में आधिकारिक रूप से बयान सामने आया है। डिप्टी सीवीओ डॉ. एस के श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिबंधित मांस होने की सूचना जांच में गलत पाई गई। गाड़ी में भैंस का मांस है, जो उन्नाव के अजगैन से बिल्टी के साथ चमनगंज जा रही थी। उन्होंने बताया, मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।