बीसलपुर: माधवपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक बाइक सवार घायल होकर अस्पताल में भर्ती
गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम सुहास निवासी भूपराम अपनी बाइक द्वारा बिलसंडा से आज रविवार को शाम 5:00 बजे अपने गांव वापस जा रहा था वह जैसे ही बीसलपुर दियोरिया रोड पर स्थित माधवपुर गांव के पास पहुंचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया है