रामगढ़ चौक: तेतरहट बाजार में बाइक की चारपहिया वाहन से टक्कर, बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल
तेतरहट बाजार में सोमवार रात 12बजे एक बाइक सवार की चारपहिया वाहन से सीधी टक्कर हो गई।जिसमें बाइक चालक गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया।घायल मोकामा का रामगोपाल है।जो जमुई से लखीसराय आ रहा था।SI सूर्यनारायण यादव मौके पर पहुंचकर उसकी बिगडी हालात देख गस्ती वाहन से ही घायल युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया