महोबा: बेरी गांव में शादी समारोह में आए युवक की बेरहमी से पिटाई, छेड़खानी के आरोप में गांव में घसीटा गया
Mahoba, Mahoba | Feb 7, 2026 शादी समारोह में शामिल होने आए युवक के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विजयपुर निवासी 36 वर्षीय गोकुल प्रसाद शादी में शामिल होने आया था। आरोप है कि शौच के दौरान एक महिला ने उस पर छेड़खानी का आरोप लगाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे घसीट-घसीट कर पीटा। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।