पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव की युवती को लेकर युवक फरार, परिजनों ने जताई अनहोनी घटना की आशंका
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया। कि उसकी पुत्री को जमुनिया खास का रहने वाला राजीव यादव 8 जुलाई को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब इसकी जानकारी युवती के परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। युवती के पिता आरोपी घर पहुंचे और पुत्री को बापस देने की मांग की। इस पर आरोपी के माता पिता गाली गलौज करने लगे।