लुण्ड्रा: लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक युवक ने मनपसंद लड़की से शादी करने को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा
Lundra, Surguja | Mar 25, 2026 हम आपको बता दे कि आज दिनांक 25 मार्च 2026 दिन बुधवार को सुबह 7:00 से सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लुंड्रा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पसंद की लड़की से शादी कराने की जिद पर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक करीब 4 घंटे तक टावर पर बैठा रहा और लगातार नीचे कूदने की धमकी देता रहा जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।