फिरोज़ाबाद: खौलते तेल की कढ़ाई में गिरा किशोर, गंभीर रूप से झुलसा, कांवड़ियों के लिए पूड़ियां तलते समय हुआ हादसा
नगला टिमरउआ) गांव में सावन सोमवार की तैयारी में लगे एक 15 वर्षीय किशोर के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार शाम सवा पांच बजे क़रीबन कांवड़ियों के लिए भट्ठी पर पूड़ियां तलते समय खौलते तेल की बड़ी कढ़ाई में गिर जाने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीण पंकज (15) पूड़ियां बेल रहा था, तभी अचानक असंतुलन के चलते वह कढ़ाई में जा गिरा। जिससे झुलस गया।