फिरोज़ाबाद: सावन के तीसरे सोमवार पर सैकड़ों वर्ष प्राचीन शांतेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सावन के तीसरे सोमवार की अलसुबह ही शांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों वर्षों पुराने इस प्राचीन मंदिर में सोमवार सुबह 5 बजे से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े नजर आए। दूर-दराज गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक कर शिव कृपा की कामना की।