लखनादौन: ग्राम सारसडोल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, महिला की मौत, युवक गंभीर घायल
लखनादौन विकासखंड के लखनादौन थाना अंतर्गत ग्राम सारसडोल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई है तो वहीं युवक गंभीर रूप से सिविल अस्पताल लखनादौन में इलाजरत है। घटना आज दिन सोमवार की शाम करीब 7:30 की है।